श्री. पी.एस.एम पब्लिक स्कूल, देहलां जिला ऊना हि0प्र0 में किया जाएगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन ।

दिनांक 14 नवंबर 2024 को श्री. पी. एस.एम पब्लिक स्कूल देहलां जिला ऊना (हि0 प्र0) में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसदेहड़ा जिला ऊना हि. प्र. के बी0एम0ओ (ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी) डॉ रामपाॅल शर्मा की सहायता से विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन करने जा रहा है। विद्यालय के प्रबंधक संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी वीरवार को विद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अभिभावक व अन्य पारिवारिक सदस्य लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा सभी लोगों का स्वस्थ होना अति आवश्यक है, और हमारा विद्यालय ‘विद्यार्थी का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता’ कथन में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा अपने शरीर के प्रति सभी को जागरूक होना आवश्यक है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए सावधानियाँ बरतना जरूरी है। शरीर में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाना आवश्यक है। क्योंकि आज की जीवन शैली से उपजी चुनौतियों में स्वास्थ्य की सही देख-रेख रखना जरूरी है।

Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर