स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब नए समय पर खुलेंगे हरियाणा के स्कूल

हरियाणा के स्कूलों से जुड़ी जरुरी खबर आई है। हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए नया आदेश जारी किया है। हरियाणा के स्कूलों का समय बदल गया है। सर्दियों के मौसम के कारण सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। राज्य के सिंगल शिफ्ट और डबल शिफ्ट दोनों शिफ्टों की टाइमिंग बदलने जा रही है। नया समय 15 फरवरी, 2025 तक लागू रहेगा और ये टाइमिंग 15 नवंबर से लागू होगी।

ये रहेगा टाइमिंग

नए समय के मुताबिक सर्दियों में सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा। वहीं डबल शिफ्ट की बात करूं तो इसमें पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 7:55 से दोपहर के 12:30 तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट 12:40 से 5:15 बजे तक चलेंगी। छात्रों को ठंडे मौसम में सुबह जल्दी स्कूल आने नहीं आना पड़े, इसलिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

शिक्षकों ने भी किया स्वागत

हरियाणा स्कूलों के समय में बदलाव का शिक्षकों ने भी स्वागत किया है। इस फैसले से न सिर्फ छात्र नहीं बल्कि शिक्षकों को भी आराम मिलेगा। हरियाणा के अभिभावक संघ ने अनुरोध किया था। उन्होंने अनुरोध किया था कि शिक्षा विभाग स्कूलों मेदूसरी पाली के समय मेंबदलाव करें।

Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर