विजय दशमी के अवसर पर श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां, जिला ऊना हि॰प्र॰ में किया जाएगा रावण दहन

श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से किया जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण हनुमान जी, व रावण आदि की वेशभूषा में रामायण के संक्षिप्त रूप का अपने अभिनय द्वारा मंचन करेंगे।

बता दें आज विद्यालय के छठी, सातवीं व आठवीं कक्षा के बच्चों ने केवल चार घंटे में लगभग 7.5 फीट के रावण के पुतले का निर्माण कर अपने आप में एक रिकॉर्ड कायम किया। पुतले को बनाने में समक्ष द्विवेदी, कार्तिक, भाविक शर्मा, नितिन, कृष बनोता, ऋषभ रायजादा, समर, अर्शदीप सिंह, मुकुल राणा, देवांश आदि ने अपना योगदान दिया।

बच्चों ने रावण के पुतले का निर्माण विद्यालय के संचालक डॉ. हर्षवर्द्धन सिंह जी की देखरेख में किया। इसके अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तमन्ना शर्मा, उप- प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी देवी, अध्यापिकाएं श्रीमती सुमन कुमारी, सरबजीत कौर, मोनिका देवी, व प्रीति आदि ने अपना योगदान देकर रावण के पुतले को पूर्ण रूप दिया।
इस दौरान विद्यालय की सह- संचालिका श्रीमती वंदना सिंह ने मीडिया के सामने बताया कि अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व को विद्यालय प्रांगण में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ वैदिक सनातन संस्कृति की शिक्षा देने वाला अपने क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है। यहाँ बच्चों का निर्माण आधुनिक पुरातन शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की शिक्षा के साथ किया जाता है।

Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर