UP B.Ed JEE 2025: 15 फरवरी से करें बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन, जानें लास्ट डेट सहित अन्य अहम डिटेल

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होने के बाद इसे बेहद सावधानी से भरें। क्योंकि आवेदन पत्र में अगर कोई भी गड़बड़ी पकड़ में आती है तो फिर एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। जल्द ही परीक्षा की तिथि भी जारी हो सकती है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी, 2025 से भरे जाएंगे। एग्जाम के लिए आवेदन फॉर्म 15 मार्च, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी परीक्षा का आयोजन करने वाली बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से जारी की गई है। ऐसे में, इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि, वे अपन डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, जिससे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद , वे आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा। कैंडिडेट्स चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

UP B.Ed JEE 2025: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऐसे कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट्स बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। अब, होम पेज पर उपलब्ध यूपी बीएड जेईई 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा।रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉगइन करें। आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

बता दें कि यूनिवर्सिटी की ओर से जारी सूचना में फिलहाल, आवेदन की तिथियों के बारे में जानकारी दी गई है। परीक्षा तिथि सहित अन्य विवरण के बारे में अभी अपडेट नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी जल्द ही अपडेट करेगी। इस परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल्स प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

UP B.Ed JEE 2024: पिछले साल इन तारीखों में भराए गए थे यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा फॉर्म   

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी, 2024 को शुरू की गई थी। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए 3 मार्च, 2024 तक का समय दिया गया था। हालांकि, बाद में इसे आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2024 कर दिया गया था। वहीं, इस साल 15 फरवरी, 2025 से एप्लीकेशन फॉर्म भरें जाएंगे। साथ ही 15 मार्च तक आवेदन का मौका दिया गया है।

Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर