कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनकर संवारें भविष्य

इस दुनिया में हर कोई दूसरों के सामने खूबसूरत दिखना चाहता है. यही कारण है कि कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में करिअर के अवसरों की अत्यधिक मांग बढ़ी है. कॉस्मेटोलॉजी सौंदर्य उपचार का अध्ययन और अनुप्रयोग है. यह वह विज्ञान है, जो लोगों को अच्छा दिखने पर ध्यान केंद्रित करता है. लोगों को खूबसूरत बनाने के लिए इसमें कई शाखाएं शामिल हैं. आवश्यक योग्यता

कॉस्मेटोलॉजिस्ट सौंदर्य सेवाएं प्रदान करते हैं, जिसमें बालों, त्वचा, नाखूनों और शरीर की कॉस्मेटिक देखभाल शामिल है. जो कॉस्मेटोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं, उनके पास शिक्षा का एक बुनियादी स्तर होना चाहिए. प्राथमिक तौर पर ग्रेजुएशन डिग्री हो, तो बेहतर. कॉस्मोटोलॉजिस्ट के पास कम से कम 1 वर्ष का डिप्लोमा या प्रमाणपत्र होना चाहिए. कई संस्थान इस कोर्स में प्रवेश के लिए बीएससी या ग्रेजुएट डिग्री धारियों को प्राथमिकता देते हैं. इसके अलावा, आजकल कई प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स भी हैं, जो सौंदर्य प्रसाधन में डिप्लोमा और शॉर्ट टर्म कोर्स ऑफर कर रहे हैं, जिसमें आगे चलकर आप ब्यूटी थैरेपी, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप, मसाज, फेशियल, एरोमाथेरेपी जैसे क्षेत्रों में स्पेशलाइजेशन करके अलग-अलग पहचान बना सकते हैं.

अवसर

कॉस्मेटोलॉजी उद्योग काफी बढ़ रहा है और फैशन की दुनिया में कॉस्मेटोलॉजिस्ट की मांग बहुत बढ़ रही है. कॉस्मेटोलॉजिस्ट के रूप में आप बड़े सैलून, ब्यूटी पार्लर और लग्जरी होटल / रिसॉर्ट में काम कर सकते हैं. विज्ञापन, टीवी, फिल्म उद्योग में मेकअप कलाकारों की मांग अधि है. इसके अलावा आप ब्यूटी कॉपीराइटर, ब्यूटी ब्लॉगर, कॉस्मेटिक सर्जन, मेकअफ आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट, इमेज स्टाइलिस्ट, हेयर ड्रेसर, नेल आर्टिस्ट और इलेक्ट्रोलॉजिस्ट जैसे प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं.

प्रमुख संस्थान

  • यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई, महाराष्ट्र
  • राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज ,नागपुर विश्वविद्यालय, महाराष्ट्र
  • तमिलनाडु ओपन यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु
  • ,कमला नेहरू कॉलेज फॉर वुमेन, पंजाब
  • | कन्या महाविद्यालय,पंजाब
  • इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी एंड लेजर साइंस, मुंबई
  • बीएलसीसी संस्थान, हैदराबाद
  • जवाहर लाल नेहरू तकनीकी विश्वविद्यालय, हैदराबाद
  • शहनाज हुसैन वूमन वर्ल्ड इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी, नई दिल्ली
Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर