PAAI ने एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब में किया मेरिट मार्वलस अवार्ड 3.0 का सफलतापूर्वक आयोजन

पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (PAAI) ने एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब में किया मेरिट मार्वलस अवार्ड 3.0 व PAAI द चेंजमेकर 6.0 का सफलतापूर्वक आयोजन पृथ्वी अभ्युदय एडुकेटर्स एसोसिएशन इंडिया (PAAI) व एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली पंजाब ने लगातार तीसरी बार मेरिट मार्वलस 3.0 व PAAI द चेंज मेकर 6.0 समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री जतिन लाल IAS, जिला उपायुक्त ऊना-हिमाचल प्रदेश, अति विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र सिंह आईपीएस पूर्व डीजीपी पंजाब, श्री रोहित कुमार प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज महम जिला रोहतक, कार्यक्रम-सहायक श्री वीरेंद्र कौशल, PAAI के संस्थापक -अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन सिंह व PAAI के राष्ट्रीय सदस्यों ने मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष ज्योति जलाकर किया। सर्वप्रथम PAAI के संस्थापक- अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाविदों व प्रतिभावान विद्यार्थियों को समारोह में भाग लेने व अवार्ड प्राप्त करने पर बधाई दी। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जतिन लाल जी IAS जिला ऊना हिमाचल प्रदेश ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से विद्यार्थियों को मंत्र मुक्त कर दिया, उन्होंने मेधावी छात्रों को जीवन में सफलता हासिल करने के गुरु मंत्र भी दिए।अति विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र सिंह आईपीएस पूर्व डीजीपी पंजाब ने मेधावी विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम की सराहना की विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित श्री रोहित कुमार प्रिंसिपल Govt. कॉलेज महम जिला रोहतक ने PAAI व एमिटी की इस पहल की सराहना की। PAAI के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि हमारी संस्था पिछले तीन वर्षों में 4000 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर चुकी है व इस वर्ष भी 600 से अधिक छात्रों को पुरस्कृत किया गया है ।अपने शब्दों का विस्तार करते हुए डॉक्टर सिंह ने बताया कि गणमान्य अतिथियों के हाथों से पुरस्कार प्राप्त कर विद्यार्थी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Paai Tv India
Author: Paai Tv India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर